श्री 45 आगम तप व ताड़ पत्र पर उत्कीर्ण आगमों की प्रदर्शनी. 3 day 30.7.24

Published 2024-07-30
आचार्यश्री जिन पीयूष सागर सूरीश्वरजी आदि ठाणा 18, प्रवर्तिनी विचक्षणश्रीजी व चन्द्रप्रभाश्रीजी सुशिष्या विजय प्रभा व प्रभंजनाश्रीजी आदिठाणा 5 के सान्निध्य में रविवार को  श्री 45 आगम तप व ताड़ पत्र पर उत्कीर्ण आगमों की प्रदर्शनी शोभायात्रा के बाद शुरू हुई।  महावीर कॉलेज फॉर बेसिक नॉलेज शिविर आयोजित किया गया। सोमवार से 5 करोड़ नवकार जाप महा अनुष्ठान शुरू होगा।
गाजे बाजे से निकली शोभायात्रा भुजिया बाजार के श्री चिंतामणि मंदिर, भगवान आदिश्वर मंदिर होते हुए ढढ्ढा चौक के प्रदर्शनी स्थल पर पहुंची। जहां आचार्यश्री जिन पीयूष सागर सूरिश्वरजी व मुनिवृंद कि ओर से किए गए मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य लाभार्थी सुश्रावक यशवंत कोठारी परिवार ने भगवान पार्श्वनाथ, गणधर गौत्तम स्वामी व दादा गुरुदेव की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा करवाई। आगम आचारंग सूत्र का सविधि पूजन करवाया। अनेक श्रावक-श्राविकाओं तप के साथ मंत्रों का जाप किया।
श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट व श्री जिनेश्वर युवक परिषद के तत्वावधान में आगम प्रदर्शनी 11 सितम्बर को तप पूर्णाहूति के साथ संपन्न होगी। नवकार जाप महा अनुष्ठान 81 दिन यानि 17 अक्टूबर तक चलेगा। श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के मंत्री रतन लाल नाहटा ने बताया कि बीकानेर में पहली बार जैन आगमों की मंत्र अंकित यंत्रों सहित प्रदर्शनी में प्रदर्शित प्रमुख 45 आगमों को आचार्यश्री जिन पीयूष सागर सूरीश्वरजी के सान्निध्य में खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी वर्ष पर पवित्र तीर्थ स्थल पालीताणा में ताड़पत्रों पर जंगलो की औषधि युक्त विशेष स्याही से उड़ीसा के लिपिकारकों से लिपिबद्ध करवाया था। भगवान महावीर स्वामी के केवल्य ज्ञान के समय दिए उपदेशों को गणधर गौतम सहित गणधरो व आचार्यों ने  लिपिबद्ध कर आगम रूप दिया।

All Comments (2)